जयपुर: शहर में ब्रह्मपुरी खुर्रा क्षेत्र में एक निर्माणीधीन मकान की दीवार ढह गई। हादसे में एक व्यक्ति के मलबे के नीचे दबने की आशंका पर सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। तब जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटवाने का काम शुरु हुआ। घटना का पता चलने पर नाहरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। नाहरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार लंगर के बालाजी के पास ब्रह्मपुरी खुर्रा क्षेत्र में एक मकान के निर्माण के लिए पिलर बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था।
शाम करीब पौने चार बजे अचानक मिट्टी ढह गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तब हादसे की सूचना पर नाहरगढ़ थानाप्रभारी देवेंद्र कुमार और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहां काम कर रहे मजदूरों का कहना था कि मलबे में एक व्यक्ति फंस गया है। इस पर सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम को भी बुलवाया गया। तब बचाव कार्य शुरु हुआ।
मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी जयपुर से बाहर होने के बावजूद लगातार हादसे का अपडेट ले रहे हैं। डॉ महेश जोशी के पुत्र और युवा नेता रोहित जोशी ने मौके पर रेस्क्यू की कमान संभाल रखी है। कांग्रेस के जलमहल ब्लॉक अध्यक्ष अनवार अहमद और शिव मोहन शर्मा सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकत्र्ता भी मौजूद। नाहरगढ़ थाना और ब्रह्मपुरी पुलिस थाने के जवान और अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। करीब 3-4 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

