जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने पदभार संभाला

जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने आज प्रातः 9.15 बजे श्रेष्ठ मुहूर्त में शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। डॉ महेश जोशी ने सचिवालय पहुंचते ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को प्रणाम किया। बापू की प्रतिमा को प्रणाम करने के बाद वे अपने कक्ष में पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया।

जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने पदभार संभाला

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, विप्र फाउंडेशन जयपुर हैरिटेज अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा, के.के. शर्मा, सेवादल के पूर्व चीफ कॉर्डिनेटर जीएल शर्मा,चौरसिया समाज के अखिलेश अत्री, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, उप महापौर असलम फारूकी, विप्र फाउंडेशन युवा के संरक्षक रोहित जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता नगर निगम अनिल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मंत्री अरुण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कानूनगो व अनवार अहमद सहित अनेक समर्थकों, नेताओं और कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही। विभाग की ओर से शासन सचिव सुधांशु पंत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पदभार संभालने जाने से पूर्व जोशी ने रेलवे स्टेशन के पास संकटनाशक गणेश जी के दर्शन किए।

जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने पदभार संभाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *