Headlines

यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग हुई आयोजित

यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग हुई आयोजित

जयपुर। पत्रकारों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (United Indian Journalist Association) की वर्चुअल मीटिंग जूम एप के द्वारा रविवार को आयोजित हुई। मीटिंग में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार जुड़े एवं पत्रकारो के हीतो सहित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेन्द्र दाधीच ने संगठन के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न सुझाव दिए, श्री दाधीच जी ने बताया कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है उन्होंने पत्रकारों की समस्यो से अवगत कराया एवं विभिन्न सुझाव दिए अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की एक मजबूत नीव है।

यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों हितों के लिए हमेशा आगे रहेगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन जी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया एवं सदस्यता अभियान पर अपनी बात कही जिस पर प्रदेश अध्यक्ष मधुप जी वशिष्ठ ने सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाने को कहा एवं इसके लिए उन्होंने नरेंद्र सिंह जी को सदस्यता अभियान का राजस्थान प्रदेश संयोजक नियुक्त किया। मीटिंग में सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आयोजित हुई प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में तय हुआ कि पत्रकारों की 3 सूत्री मांगों को राज्य सरकार के समक्ष ले जाया जायेगा।

जिसमें पत्रकारों को अधिसूचित करने,रियायती दर पर प्लाट दिलाने, अधिमान्य पत्रकारों की योग्यता सहित कई बातों पर चर्चा हुई। वहीं आगामी मीटिंग वर्चुअल रूप से 11 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय हुआ। इस दौरान आयोजित हुई मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेंद्र दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन जी, प्रदेश अध्यक्ष- मधुप वशिष्ठ बीकानेर, प्रदेश महामंत्री-केके गुप्ता जयपुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष- समकित वया छोटी सादड़ी, प्रदेश संयुक्त मंत्री- अमित खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री और प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख- नरेंद्र सिंह शेखावत सीकर, चित्तौड़ जिलाध्यक्ष- दीपक व्यास, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष-शरद जसूजा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंजीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय त्यागी, बीकानेर जिला अध्यक्ष के कुमार आहूजा, जिला महामंत्री वीरेंद्र अभानी, मनीष पंचोली, विश्वजीत स्वामी, विजय कपूर, अजय त्यागी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *