सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस की बैठक में जुटे कांग्रेसी

सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस

भरतपुर। सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस की बैठक एक निजी होटल में ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी के राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद खारी के नेतृत्व मैं हुई जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा डॉक्टर लोकपाल सिंह और विशेष अतिथि एडवोकेट साहब सिंह चौधरी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद खारी का डॉक्टर लोकपाल सिंह ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि साहब सिंह चौधरी ने केंद्र सरकार की दोगली नीति और किसानों पर हो रहे अत्याचार पर केंद्र सरकार को कोसा और आमजन से कांग्रेस की नीति समझाते हुए साथ देने को कहा l

इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद खारी ने देश में फैल रही बेरोजगारी महंगाई और पेट्रोल पर निशाना साधा और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा की जो नेता बात बात पर देश में चक्का जाम करते थे। प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों को चूड़ियां भेजते थे । वह लोग आज चुप हो अपने घर में बैठे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को पंचायत लेवल तक मजबूत करने का आह्वान किया और समय-समय पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा पंचायत लेवल तक पहुंचने का आश्वासन दिया।

अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं डॉक्टर लोकपाल सिंह ने सभी अतिथियों और कर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और राजस्थान और पूरे देश में संगठन को मजबूत कर्ली की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला और कांग्रेस को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का वादा किया।

कार्यक्रम में प्रमोद खारी का विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया जिसमें विप्र फाउंडेशन से प्रदेश अध्यक्ष इंदु शेखर शर्मा, राष्ट्रीय जाट महासभा की तरफ से देबू बोरई, सुखदेव चौधरी, हेमू भवनपुरा, अरुण खूटेला, ब्राह्मण सभा की ओर से मनीष भाडोर, अभिषेक तिवारी, प्रवीण कौर, विमल द्विवेदी आदि शामिल थेl कार्यक्रम का संचालन सोनिया गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक आईटी सेल अभिषेक तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित चौधरी मनीष भाडोर, इन्दुशेखर शर्मा,देबू बोरई सुखदेव चौधरी लक्ष्मीकांत विमल द्विवेदी लोकेश कमल कांत त्यागी, अरुण निरंजन सोगरवाल दलजीत सिंह एडवोकेट प्रमोद शर्मा हरीश गुप्ता रवि पटवारी प्रवीण गॉड जीतू जैन रामप्रकाश सोगरवाल योगेंद्र सोगरवाल नरेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *