Headlines

बॉलीवुड को कायल बना रहा जयपुर का उभरता सितारा

बॉलीवुड को कायल बना रहा जयपुर का उभरता सितारा

जयपुर: आलिया भट्ट फेम गंगूबाई फिल्म की इन दिनों काफी चर्चा है। इस फिल्म के गाने ‘जब सैंया’ को यूट्यूब पर अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज और 3.5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने में सारंगी का बेहतरीन इस्तेमाल हुआ है। यह सारंगी 150 साल पुरानी है। ये सारंगी जयपुर संगीत घराने के मौमिन खान की दादी आज के पाकिस्तान से लाई थी। जयपुर संगीत घराने की आठवीं पीढ़ी के सारंगी प्लेयर और जयपुर से बॉलीवुड में एक और उभरते सितारे मौमिन ने बजाया है। राजस्थान की सारंगी से पहचान जयपुर घराने की ही देन है। इससे पहले लोग सिर्फ वीणा को ही जानते थे।

पिता से सीखा सारंगी बजाना

जयपुर घराने से बॉलीवुड में जाने वाले मौमिन पहले शख्स हैं। मौमिन सारंगी सीखने को लेकर कहते हैं- उन्हें ये हुनर उनके पिता पद्मश्री मोइनुद्दीन खान साहब से मिला है। मौमिन बताते हैं कि सारंगी सभी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स में अलग है। सारंगी को प्ले करते हैं तो ऐसा लगता मानों कोई गा रहा हो।

बड़े-बड़े बैनर के साथ किया काम

मौमिन ने 17 साल के में यश राज बैनर के साथ काम किया। 20 साल की उम्र आते-आते बॉलीवुड से मौमिन की अच्छी पहचान हो गई। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर साजिद वाजिद के साथ दबंग-3 फिल्म का गाना आवारा रिकॉर्ड किया। साल 2019 मौमिन के लिए काफी अच्छा रहा। इसी साल उन्हें अरिजीत ने अपने बैंड में शामिल किया। वहीं, भंसाली से गंगू बाई फिल्म का ऑफर भी मिला। 2020 में अरिजीत सिंह के लिए पगलेट फिल्म का गाना लम्हा भी किया।

12 march 23 1647095413

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *