Headlines

ACB के छापे में फाइनेंस ऑफिसर के पास मिली आय से 750% ज्यादा संपत्ति: साढ़े 6 करोड़ की तो केवल प्रोपर्टी

ACB के छापे में फाइनेंस ऑफिसर के पास मिली आय से 750% ज्यादा संपत्ति: साढ़े 6 करोड़ की तो केवल प्रोपर्टी

जयपुर : राजस्थान वित्त निगम, किशनगढ़(अजमेर) के प्रबंधक कैलाश चंद बुनकर के घर एसीबी की रेड जारी है। इस रेड में अब तक 6.50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिली है। जो बुनकर की आय से 758 प्रतिशत ज्यादा है। साथ में खातों में 64 लाख रुपए की 30 एफडीआर और एलआईसी के पेपर मिले हैं।

एसीबी की रेड अभी भी चल रही है। एसीबी के डीजी एल सोनी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय द्वारा कैलाश चंद बुनकर के खिलाफ शिकायत वैरीफाई की गई थी। छापे के बाद आय से अधिक संपत्तियां अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया।

एसीबी की एडिशनल एसपी वंदना भाटी के साथ जयपुर और अजमेर चौकी की टीम ने तीन विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली।

एडीजी एसीबी दिनेश एमएन ने बताया कि बुनकर ने अपनी अवैध आय को जयपुर, सीकर, चौमूं, अलवर, बहरोड़, नीमराना, शाहपुरा, सांभर, फुलेरा, अचरोल में कई आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, जमीनों, कृषि भूमि में स्वयं और बेनामी नामों से निवेश किया है। इसके अलावा मुरलीपुरा स्थित आवासीय मकान की तलाशी में लगभग 70 से ज्यादा कागज मिले हैं। इसके अलावा अन्य कई निवेश से संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं।

इसके साथ ही 15 बैंक खाते में 64 लाख रुपए की 30 एफडी और एलआईसी पॉलिसियों के दस्तावेज भी प्राप्त हुए है। उनकी पत्नी के नाम से चल रही ज्वेलरी शोरूम में 670 ग्राम सोना और 6.5 किलो चांदी मिली है। साथ ही 5 लाख 30 हजार कीमत की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 12 लाख 32 हजार के महंगे ब्रांड के कपड़े बरामद किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *