Headlines

मूकबधिर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली -बेनीवाल

Nagaur MP Beniwal spoke to the injured passengers and their families about the train accident in Bengal.

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अलवर जिले में मूकबधिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर लहूलुहान हालात में ओवर ब्रिज से फेंकने,बांसवाड़ा जिले में डिप्टी ऑफिस से महज 500 मीटर दूर मानसिक विमंदित महिला के साथ दुष्कर्म होने व भरतपुर जिले में गैंगरेप से आहत होकर नाबालिग द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामलो को दुःखद बताते हुए कहा कि ऐसे मामले मानवता को शर्मशार करने वाले है।

सांसद ने ट्वीट कर कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करके उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने हेतु जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही पूरी करने की जाए। बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह दुष्कर्म व अन्य गंभीर अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है वो चिंताजनक है और ऐसी स्थिति राजस्थान की कानून व्यवस्था की बिगड़ी हुई हालातों को बयां कर रही है ।

tweet

सरकार हर स्तर पर अपराध रोकने में नाकाम नजर आ रही है। सांसद ने कहा कि महिला अपराधों में सरकारी आंकड़ों में राजस्थान देश में पहले स्थान पर होने के बावजूद ऐसे अपराधो पर लगाम लगाने व अपराध घटित होने के बाद अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने में सरकार द्वारा शिथिलता बरतना ही ऐसे अपराधों में पुनरावृति होने का कारण है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *