Headlines

सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री यूनिफॉर्म, सीधे बैंक खातों में पैसा डालेगी सरकार

सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री यूनिफॉर्म, सीधे बैंक खातों में पैसा डालेगी सरकार

जयपुर: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1 से 8वीं तक के सभी स्टूडेंट्स को फ्री में स्कूल यूनिफॉर्म मिलेगी। स्कूल यूनिफॉर्म के लिए पैसा सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने नोटिस जारी कर बैंक खातों की जानकारी इकट्‌ठा कर भिजवाने के आदेश सभी जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।

विभाग ने स्कूल और पेरेंट्स की बैंक डिटेल्स मांगी
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य बजट 2021-22 के बजट घोषणा के पॉइंट संख्या-6 पर विभाग ने एक्शन लेते हुए यह फैसला लिया है। इसमें स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स, सरकारी स्कूलों और विद्यालय प्रबंधन समितियों सभी के बैंक खातों की डिटेल्स विभाग ने मांगी हैं। जिससे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर हो सके या स्कूलों के खातों में यूनिफॉर्म का पैसा ट्रांसफर किया जा सके। इसकी जरूरत विभाग को पड़ेगी। इसलिए सर्वोच्च प्राथमिकता पर ये सूचनाएं मांगी गकी है।

सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री यूनिफॉर्म, सीधे बैंक खातों में पैसा डालेगी सरकार

विभाग के जारी आदेश में कहा गया है कि यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है। इस दौरान कुछ सूचनाएं इकट्‌ठा करके हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में मांगी गई हैं। इनमें ऐसे पात्र स्टूडेंट्स या उनके पैरेंट्स के बैंक खातों की डिटेल्स, अपडेट जनाधार को इन बैंक खातों के साथ लिंक करना, सभी राजकीय स्कूलों या विद्यालय प्रबंधन समितियों के बैंक खातों की डिटेल भी मांगी गई है। ऑर्डर में कहा गया है कि अभिभावकों या स्टूडेंट्स के खाते में भी पैसा डाला जा सकता है या फिर स्कूलों या स्कूलों की प्रबंधन समितियों के बैंक खातों में भी पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि प्रक्रिया तय करने से पहले ही सभी के बैंक खातों की जानकारी मांग ली गई है।

शिक्षा अधिनियम में संशोधन कर जोड़ा गया है फैसला
राजस्थान सरकार के निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 और संशोधित निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2011 में संशोधन किए गए थे। जिसमें अभी तक इस कानून के तहत राज्य में बच्चों को सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक फ्री एजुकेशन का प्रोविजन था, लेकिन अब इसमें संशोधन करके आठवीं तक के बच्चों को मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म देने का फैसला किया गया है।

सरकार की ओर से इस संबंध में संशोधन नोटिफिकेशन भी 17 जून 2021 को जारी किया गया था। राजस्थान राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कंपलसरी एजुकेशन रूल्स 2021 संशोधन के तहत अब स्कूल यूनिफॉर्म को भी इसके दायरे में लाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *