Headlines

पायलट कल हेमाराम के घर शोक संवेदना व्यक्त करने बालोतरा जाएंगे

जयपुर: राजस्थान के पूर्व डप्टी सीएम सचिन पायलट सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ विधायक हेमाराम के घर जा उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। हेमाराम के भाई का हाल ही में निधन हो गया था।
पायलट कल दोपहर दो बजे के करीब विमान से जोधपुर पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से बालोतरा जाएंगे। पायलट रात्रि विश्राम जोधपुर में कर अगले दिन लौटेंगे। पायलट के साथ कई समर्थक विधायक भी जा रहे हैं। हेमाराम को पायलट के निकट माना जाता है। हेमाराम बगावत के समय भी पायलट के साथ खड़े नजर आए थे। सरकार के कामकाज से खिन्न होकर उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे रखा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *