Headlines

राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद तंत्र को करे मजबूत-हनुमान बेनिवाल

बेनीवाल

जयपुर: रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने वर्तमान मौसम की परिस्थियों को देखतें हुए समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज खरीद करने के सिस्टम पर ध्यान देकर उक्त खरीद को तेज करने की जरूरत बताई है ताकि बेमौसम बारिश से किसान की उपज खराब नही हो। साथ ही किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने में कोई दिक्कत नही आये। उन्होंने कहा कि उसके लिए खरीद तंत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है क्योंकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है ।
सांसद ने कहा की प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसी भी किसान की कोई उपज खराब हुई है तो उस किसान को भी खराब उपज का पूरा सरकारी मुक्त दिया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *