जयपुर। राज्य में कोरोना रफ्तार पकड़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ राज्य सरकार की ओर से बरती जा रही एतिहात का कोई खास असर नहीं आ रहा है। प्रदेश के जयपुर व जोधपुर जैसे बड़े शहर लॉक डाउन की तरफ बढ़ रहे हैं। जयपुर सबसे हॉट बना हुआ है। 1883 मामलों में से अकेले जयपुर में 1138 मामले कोरोना संक्रमितों के आये हैं। कोरोना से आज 2 की मौत हुई है। एक जयपुर और एक जोधपुर में कोरोना से मौत हुई है। जयपुर में सचिवालय में अधिकारी कर्मचारी कोरोना की चपेट में आने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस वाले भी पॉजिटिव आने शुरू हो गए हैं।
यह है जयपुर के हाल
यह है राज्य में कोरोना की स्थिति


