जयपुर: कला एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश सिंधु को सिंधी रंगमंच मैं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सिंधी संस्कृति संवर्धन सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति सचिव गायत्री राठौर भी उपस्थित थी।
कला संस्कृति विभाग एवं राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर की ओर से राज्य की समस्त अकादमीयों से जुड़े साहित्यकारों, कलाकारों और शिल्पकारो को पुरस्कृत किया गया l
