जयपुर: मुंबई में आयोजित हो रही 49वीं सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप मे भाग ले रही राजस्थान की पुरुष टीम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। यह जानकारी देते हुए राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 3 अप्रैल तक मुंबई में आयोजित हो रही है।
राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री के अनुसार प्रतियोगिता टीम तथा व्यक्तिगत दोनों स्तर पर आयोजित होगी। सूरज खत्री के अनुसार पुरुष तथा महिला टीम और उसके मैनेजर निम्न प्रकार से चयनित किए गए हैं।
पुरुष टीम: 1.पीके सेठी 2.रोशन अली 3.मेहरान खान 4. फजल अहमद 5.प्रवीण कुमार और 6.यासीन बैग . टीम मैनेजर जेके भार्गव है।
महिला टीम: 1. अनीता बागड़ी 2. रुखसाना 3.संधाली बागड़ी और 4. शमायिला। टीम मैनेजर गणेश नारायण है।
