जयपुर: श्री श्याम रसोई चेरिटेबल ट्रस्ट ( रजि.) जयपुर द्वारा उदयपुरिया मोड़ सीकर रोड पर दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका समापन आज किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार गिरिराज शरण ने बताया इस अवसर पर यात्रियों के लिए आइस्क्रीम ,दूध ,भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। रवि अग्रवाल महीपाल यादव हरगोविंद शर्मा राजेंद्र राजोरिया नरेश दाधीच गोपाल सैन एवम संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
श्री श्याम रसोई चेरिटेबल ट्रस्ट ने दो दिवसीय भंडारे का किया आयोजन
