Headlines

RSS के प्रचारक निम्बाराम पहुंचे हाईकोर्ट, एफआइआर रद्द करने की गुहार

निंबाराम

जयपुर। आरएसएस (RSS) प्रचारक निम्बाराम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में एसीबी में दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। याचिका में कहा है कि संघ की छ​वि को खराब के लिए निम्बाराम का नाम मामले में घसीटा गया है।

पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता जीएस गिल ने राजस्थान हाईकोर्ट में निम्बाराम की ओर से याचिका दायर की है। जिसमें कहा है कि एसीबी ने 229 नंबर की एफआइआर दर्ज की है ​इसमें बातचीत में उपस्थिति के आधार पर निम्बाराम का नाम शामिल कर लिया है। यह संघ की छवी को खराब करने की कोशिश है। एसीबी पर दवाब बनाकर मामला दर्ज किया है। निम्बाराम की याचिका पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है। इससे पहले बीवीजी कंपनी के ओमकार सप्रे ने भी एफआइआर को चुनौती दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *