कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट

कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट

जयपुर: जयपुर में कैब बुक करके ड्राइवर से बदमाश मारपीट करके गाड़ी व रुपए लूट कर ले गए। ड्राइवर को गाड़ी में बंधक बनाया और मारपीट की। उसे झाड़ियों में सुनसान जगह पर छोड़ कर भाग गए। ड्राइवर ने बगरू थाने में लूट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

चेतनलाल जाट ने बताया कि मंगलवार रात को वह एक सवारी को दौ सौ फीट बाइपास पर छोड़ने के लिए गया था। सवारी को वापस छोड़ कर जाने लगा तभी तीन युवक उसके पास आए और बगरू जाने के लिए बोला। उसने बगरू जाने के लिए 900 रुपए किराया बोला। तीनों उसके साथ कैब में बैठ गए। वह तीनों को गाड़ी से ले गया। बगरू से पहले टोल को बचाने के लिए वह गाड़ी को ठीकरिया गांव के अंदर ले गया।

ठीकरिया गांव से पहले ही कुछ दूरी के बाद काफी सुनसान रास्ता था। पीछे बैठे एक युवक ने उसका गला सीट बेल्ट से दबा दिया। वह घबरा गया और गाड़ी को रोक दिया। तीनों युवक गाड़ी से नीचे उतरे और उससे मारपीट करने लग गए। उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसे पीछे की सीट पर पटक दिया। गाड़ी को खुद चला कर ले गए। करीब 30 मिनट तक गाड़ी को सड़क पर ही घुमाते रहे। तीनों बदमाश गाड़ी को बेगस रोड की ओर ले गए। वहां पर गाड़ी रोक कर उसे बाहर निकाल दिया। उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। उसे मारपीट कर गाड़ी लेकर चले गए। कुछ देर बाद वहां से कुछ लोग गुजरे। उनकी मदद से वह बगरू थाने पहुंचा। पुलिस ने लूट की सूचना पर नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नही लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *