आरएलपी लड़ेगी अलवर व धौलपुर पंचायती राज चुनाव

जयपुर। रालोपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति व आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देशानुसार राजस्थान में होने वाले आगामी पंचायती राज चुनाव (जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद हेतु चुनाव ) में अलवर व धौलपुर जिले में आरएलपी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए प्रभारी व सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है।

जिला अलवर (प्रभारी व सह प्रभारी )

प्रभारी

1- रामस्वरूप कसाना ,प्रदेश महामंत्री आरएलपी

सह -प्रभारी

1- रणदीप चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष आरएलपी,युवा मोर्चा)
2- छुट्टन यादव प्रदेश महामंत्री
3- दिलीप चौधरी (जिला अध्यक्ष सवाईमाधोपुर )
4-राजपाल चौधरी (प्रदेश प्रवक्ता )
5 शंकर लाल नारौलिया (प्रदेश महामंत्री व जिला अध्यक्ष जयपुर )
6- रामहरी चौधरी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य )
7- विक्रम सिंह गिराटी (गुर्जर) ( प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)

जिला -धौलपुर प्रभारी व सह-प्रभारी

प्रभारी

1-नेमसिंह चौधरी (आगरा ) राष्ट्रीय सचिव आरएलपी

सह- प्रभारी

1- स्पर्धा चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष आरएलपी महिला मोर्चा )
2- दिनेश कुमार उर्फ नीटू चौधरी (जिला संयोजक भरतपुर )

आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग ने बताया की उक्त प्रभारी व सह प्रभारी सम्बन्धित प्रभार वाले जिलों में 1 अक्टूबर से प्रवास पर रहेंगे व चुनाव गतिविधियों को संपादित करेंगे। नवनीत चौधरी को बनाया अलवर का जिला अध्यक्ष -रालोपा प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग ने भिवाड़ी निवासी नवनीत चौधरी को अलवर का रालोपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *