Headlines

आरएलपी ने भी पंचायत चुनावों के लिए कमर कसी, श्रीगंगानगर- करौली में प्रभारियों को किया तैनात

जयपुर/नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनाव में चुनाव लड़ेगी। पार्टी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा जनहित के मुद्दों को लेकर आरएलपी लगातार संघर्ष कर रही है और पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने गंगानगर व करौली जिले में प्रभारी भी घोषित कर दिए।

गंगानगर में यह होंगे प्रभारी-

राजस्थान के विभिन्न जिलों में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी लड़ेगी। जिसमे निम्न प्रभारी व सह प्रभारी होंगे जो सम्बन्धित जिले में ही 28 नवंबर प्रात: से चुनाव तक प्रवास करेंगे।

प्रभारी-पार्टी ने पुखराज गर्ग,प्रदेश अध्यक्ष व विधायक भोपालगढ़, नारायण बेनीवाल,विधायक खींवसर
तथा इंदिरा देवी बावरी,विधायक मेड़ता गंगानगर जिले में प्रभारी होंगे। वहीं रणदीप सिंह चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा,स्पर्धा चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा,विजयपाल बेनीवाल, प्रदेश मंत्री, राजपाल चौधरी प्रदेश प्रवक्ता
डॉक्टर विवेक माचरा, प्रदेश प्रवक्ता दानाराम घिंटाला,जिला अध्यक्ष बीकानेर व विजयसिंह बेनीवाल जिला अध्यक्ष हनुमानगढ़ व सीताराम नायक आरएलपी नेता, सुजानगढ़ के सह प्रभारी होंगे।

जिला करौली
रोहित गुर्जर,प्रदेश प्रवक्ता,दिलीप चौधरी, जिला अध्यक्ष सवाईमाधोपुर,महेंद्र डोरवाल जिला अध्यक्ष सीकर,माधुरामचौधरी जिला अध्यक्ष पाली,रामहरी चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *