Headlines

पुलिस कर्मियों को तीन सौ रुपए प्रतिमाह में असीमित यात्रा पड़ सकती है खटाई में, रोडवेज अधिकारियों ने एमडी को दर्ज करवाई आपत्ति

पुलिस कर्मियों को तीन सौ रुपए प्रतिमाह में असीमित यात्रा पड़ सकती है खटाई में, रोडवेज अधिकारियों ने एमडी को दर्ज करवाई आपत्ति

जयपुर: आरएसआरटीसी आफिसर्स एसोसिएशन ने रोडवेज सीएमडी रोडवेज संदीप वर्मा को ज्ञापन देकर रोडवेज में पुलिस कर्मियों को 300 रुपए प्रतिमाह में असीमित यात्रा सुविधा पर पुर्नविचार करने की मांग की।

आरएसआरटीसी आफिसर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा है कि राजस्थान पुलिस के लगभग 95 हजार कर्मियों को जनवरी-2021 से प्रतिमाह 300 रुपए. (200 रुपए.पुलिसकर्मी व 100 रुपए विभाग द्वारा वहन) असीमित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने पर रोडवेज को लगभग 50 लाख रुपए महीने तक का नुकसान हो रहा है । राजस्थान रोडवेज अगस्त-2021 में 3.26 करोड़ रू की राशि पुलिस कर्मियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में वहन की, जबकि भुगतान 2.73 करोड़ रू की राशि प्राप्त हुई है।

एसोसिएशन ने ज्ञापन में राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन को बताया कि रोडवेज कर्मचारी एवं परिवार के सदस्यो को साधारण व एक्सप्रेस बस में अधिकतम 5 परिवार के सदस्यो को अनुमति तथा डीलक्स वाहनों में मात्र तीन सदस्यों को अनुमति दी हुई है, जबकि पुलिस कर्मियों को मात्र 300 रुपए प्रतिमाह में असीमित यात्रा अनुमत किया हुआ है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस विभाग द्वारा अपने विभाग के यात्रा भत्तो को बचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *