जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में आज 39 नए मरीज मिले है, जो 5 अगस्त बाद मिले केसों में सबसे ज्यादा है। सबसे ज्यादा केस आज जयपुर में मिले है। जयपुर के अलावा आज उदयपुर, प्रतापगढ़, सीकर, अजमेर समेत कुल 11 जिलों में मरीज मिले है। वहीं 12 मरीज इस बीमारी से आज रिकवर हुए है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 245 हो गई। जयपुर के अलावा आज अजमेर, अलवर में 3-3, बीकानेर में 4, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर और उदयपुर में 2-2, जबकि बाड़मेर, जैसलमेर एक-एक केस मिला है।
प्रदेश में आज कुल 12 मरीज रिकवर हुए है, जिससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 245 हो गई। सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज जयपुर में 96 है। इसके अलावा अजमेर में 24, बीकानेर 22, उदयपुर में 15, जोधपुर में 13 और हनुमानगढ़, भीलवाड़ा में 10-10 एक्टिव केस है। प्रदेश में बढ़ते केसों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को रिव्यू बैठक बुलाई है, जिसमें संभावना जताई जा रही है कि कोविड प्रोटोकॉल नियमों पर कोई निर्णय किया जा सकता है।
