Headlines

कोरोना पर मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, दवा, ऑक्सीजन के साथ वैक्सीनेशन पर जोर

कोरोना पर मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, दवा, ऑक्सीजन के साथ वैक्सीनेशन पर जोर

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम अफसरों के साथ हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। शाम साढ़े 6 बजे से शुरू हुई यह मीटिंग करीब एक घंटे चली। बैठक में हेल्थ मिनिस्ट्री समेत कई विभागों के आला अधिकारी भी शामिल हुए।

हाई लेवल रिव्यू मीटिंग में ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री का मेन फोकस 3 बातों पर रहा। पीएम ने बैठक में अब तक के हालात की जानकारी ली साथ ही सरकार की तैयारियों को भी समझा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अफसरों को दवाई और ऑक्सीजन के स्टॉक को बेहतर करने के निर्देश दिए।

पीएम ने देशभर में वैक्सीनेशन को बढ़ाने की ओर भी तेजी से काम करने को कहा। मोदी ने अफसरों को उन जिलों की पहचान करने के निर्देश दिए जहां वैक्सीनेशन की स्थिति अभी ठीक नहीं है। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे राज्य से बात कर वैक्सीनेशन में आने वाली परेशानियों को लेकर बातचीत करें और उसे जल्द से जल्द ठीक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने पर फोकस करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *