जयपुर: शहर में पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने मानसरोवर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले 2 सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 ग्राम स्मैक एवं सप्लाई में काम आने वाली एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
क्राइम ब्रांच की एडिशनल एसपी सुलेश चौधरी ने बताया कि जयपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत सीएसटी ने मानसरोवर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी ने वाले तस्कर जालोर के सांचौर निवासी सुनील विश्नोई (18) और टोंक के पीपलू निवासी लोकेश कुमार जाट(20) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के जयपुर शहर में अन्य सप्लायर एवं खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
