Headlines

पटवारी भर्ती अब 5378 पदों पर होगी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 951 पदों में किया इजाफा

APRO

जयपुर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में पटवारी भर्ती परीक्षा में 951 पदों में इजाफा किया है। अब 23 और 24 अक्टूबर को 5 हजार 378 पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 3 घंटे की दो-दो पारियों में परीक्षा का आयोजन होगा।

बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को पहली `पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसी तरह, 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे।

परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं। बता दें कि पहले पटवारी भर्ती 4421 पदों के लिए आयोजित होने वाली थी, लेकिन सरकार ने पदों की संख्या बढ़ाकर 5378 कर दी थी। इसके लिए 15 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक आवेदन मांगे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *