युवा पीढ़ी में जिज्ञासा पैदा करने वाला हो डिजिटल म्‍यूजियम -डॉ. सी.पी. जोशी

- विधान सभा में म्‍यूजियम निर्माण पर बैठक

0
652
A digital museum to create curiosity in the younger generation - Dr. CP Joshi | युवा पीढ़ी में जिज्ञासा पैदा करने वाला हो डिजिटल म्‍यूजियम -डॉ. सी.पी. जोशी

जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा के अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा है कि विधान सभा में बनने वाले म्‍यूजियम में अधिक से अधिक जानकारी डिजीटल रूप में देनी होगी। उन्‍होंने कहा कि यह आज की और भविष्‍य की आवश्‍यकता है। यह म्‍यूजियम आज की युवा पीढ़ी और भावी पीढि़यों के लिए मार्गदर्शक होगा इसलिए इस म्‍यूजियम को ऐसा रूप देना होगा जिससे हमारे युवाओं की विधान सभा की कार्यवाही को जानने के प्रति जिज्ञासा को पूरा किया जा सके।

डॉ. जोशी ने कहा कि म्‍यूजियम की जानकारी रौचक होनी चाहिए। जो भी इसे देखे उसे नई-नई जानकारी मिल सके। विधान सभा में इस म्‍यूजियम को बनाने का उद्देश्‍य यही है कि विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा के अध्‍यक्षगण, सदन के नेतागण, विपक्ष के नेतागण और सरकारी मुख्‍य सचेतकगण के कार्यों की जानकारी से लोग अवगत हो सके। विधान सभा में इन सभी की महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है।

विधान सभा अध्‍यक्ष ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी की रूचि डिजीटल पद्धति में ही है। इसलिए हमें म्‍यूजियम निर्माण में युवा पीढ़ी की मानसिकता के अनुरूप अधिक से अधिक जानकारियों को डिजीटल रूप में ही प्रस्‍तुत करना होगा। बैठक में विधान सभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर, भवानी सिंह देथा सहित म्‍यूजियम निर्माण से जुड़े विभिन्‍न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here