Headlines

राजस्थान पर फिर ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा मंडराया, आज 4 केस और मिले

राजस्थान पर फिर ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा मंडराया, आज 4 केस और मिले

जयपुर: ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में आज 4 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और प्रताप नगर निवासी एक बुजुर्ग की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई। इसके अलावा एक विदेशी महिला पॉजिटिव मिली है। महिला पिछले दिनों जांच करवाने के बाद दिल्ली चली गई थी। राहत की बात यह है कि एक संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। राज्य में अब तक कोरोना के इस नए वैरिएंट से 22 लोग संक्रमित हाे चुके हैं।

भारत में इस समय 15 राज्यों में ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट फैल चुका है। इसमें राजस्थान चौथे नंबर पर आता है। सबसे ज्यादा 65 केस महाराष्ट्र में मिल चुके है। 57 केस के साथ दूसरे नंबर पर दिल्ली और 24 केस के साथ तीसरे नंबर पर तेलंगाना है। जयपुर सीएमएचओ की टीम ने जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिलने के बाद जवाहर नगर निवासी पति-पत्नी को आरयूएचएस शिफ्ट कर दिया है।

पति-पत्नी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले थे। दोनों को होम आइसोलेशन में रख रखा था। आज जब इनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो दोनों को एतियातन आरयूएचएस में भर्ती करवाया गया है।
इसके अलावा एक विदेशी महिला जो पिछले दिनों जयपुर पहुंची थी। उस महिला के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए थे, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव मिली है। ये महिला फिलहाल दिल्ली बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *