Headlines

बिल गेट्स की डरावनी चेतावनी: हम जल्द ही महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर सकते हैं

बिल गेट्स की डरावनी चेतावनी: हम जल्द ही महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर सकते हैं

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर डराने वाली चेतावनी दी है। गेट्स ने ओमिक्रॉन को लेकर लगातार एक के बाद एक 7 ट्वीट किए। उन्होंने आशंका जताई है कि हम जल्द ही महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर सकते हैं।

बिल गेट्स ने कहा है कि उनके करीबी दोस्त तेजी से नए संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए। नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए उन्होंने छुटि्टयों पर बाहर घूमने जाने के अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं। गेट्स ने मास्क पहनने, वैक्सीन लगवाने और भीड़ न लगाने की सलाह दी है। दूसरे संक्रमण की तुलना में ओमिक्रॉन बेहद तेजी से फैल रहा है। जल्द ही यह दुनिया के हर देश में पहुंच जाएगा।

बिल गेट्स की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका में ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहां पिछले एक सप्ताह में कोरोना के कुल मामलों में 73 प्रतिशत नए मरीज ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिल रहे हैं। पहले यह संख्या 3% थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *