Headlines

शाओमी, वनप्लस और ओप्पो चीनी मोबाइल मोबाइल के ठिकानों पर छापे

शाओमी, वनप्लस और ओप्पो चीनी मोबाइल मोबाइल के ठिकानों पर छापे

नई दिल्ली: आयकर विभाग (IT) ने बुधवार को देशभर में चीनी मोबाइल कंपनियों शाओमी, वनप्लस और ओप्पो के ठिकानों और इनसे जुड़ी संस्थाओं पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में चीनी मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से जुड़ी संस्थाओं पर छापे मारे गए हैं। इन पर कर चोरी का आरोप है।

शाओमी, वनप्लस और ओप्पो के लिए दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक समेत 15 जगहों पर तलाशी ली जा रही है। तलाशी अभियान गुप्त आय और कर चोरी को लेकर खुफिया इनपुट पर आधारित है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी मोबाइल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स, कॉर्पोरेट दफ्तर, गोदामों और मैन्यूफैक्चरर्स के ठिकानों पर छापा अभी जारी है।

ग्रेटर नोएडा में सुबह ओप्पो का ऑफिस खुलने के कुछ देर बाद ही करीब 11 बजे इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई। ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। टीम ने फिलहाल किसी के ऑफिस से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। टीम कंपनी के अफसरों की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *