Headlines

राजस्थान में 21वीं बार बढ़े तेल के दाम: पेट्रोल 115.57, डीजल 106.85 रुपए प्रति लीटर पहुंची कीमत

राजस्थान में 21वीं बार बढ़े तेल के दाम: :पेट्रोल 115.57, डीजल 106.85 रुपए प्रति लीटर पहुंची कीमत

जयपुर: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमत 21वीं बार इस माह बढ़ चुके है। घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। आज पेट्रोल की कीमतों में 36 पैसे की और डीजल की कीमतों में भी 38 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू होने के बाद जयपुर में 1 लीटर डीजल की कीमत 106 रुपए 85 पैसे, जबकि पेट्रोल की कीमत 115 रुपए 57 पैसे पर पहुंच गया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।

100 डॉलर तक जा सकता है कच्चा तेल
घरेलू बाजार में तेल 100 डॉलर तक पहुंचने पर पेट्रोल-डीजल वर्तमान कीमतों से 8-10 रुपए प्रति लीटर और महंगे हो जाएंगे। इस वजह से राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे ज्यादा वैट वाले राज्यों में कीमतों में और ज्यादा इजाफा होगा।

राजस्थान में केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज और राज्य सरकार वैट के रूप में पिछले 18 महीने में कई बार वृद्धि कर चुके हैं। जिसके बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 2 फीसदी की वेट में राहत भी दी थी। लेकिन सरकारी राहत फ़िलहाल पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों में अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में अब आम आदमी भी केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की उम्मीद कर रहा है। ताकि पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आ सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *