Headlines

चाकसू नगरपालिका के मनोनीत सदस्यों को दिलाई शपथ

चाकसू: नगरपालिका चाकसू में नवनियुक्त मनोनीत सदस्यों रमन खंडेलवाल, द्वारका प्रसाद जांगिड़, लल्लू लाल सोनवाल, रविशंकर सांखला, चंद्रमोहन गुनावत एवं शोभा संगत को रिटर्निंग ऑफिसर अजीत बुंदेला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने नवनियुक्त मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नव निर्वाचित पार्षद चाकसू के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं उस योगदान में आप सहयोग कर विकास की गति को तीव्र करें ताकि नगरपालिका क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो। नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे परिवार में 35 से बढ़कर 41 सदस्य हो गए हैं हमारा परिवार विकास के लिए अधिक काम करेगा और चाकसू नगर पालिका में विकास की गंगा बहेगी।

WhatsApp Image 2021 07 19 at 8.15.10 PM

इस दौरान उन्होंने एक शायरी के माध्यम से कहा कि “मायूस मत होना जिंदगी से, किसी भी वक्त तेरा नाम बन सकता है, अगर दिल में हो आग और हौसले हो बुलंद तो, अखबार बेचने वाला भी कलाम बन सकता है। इस अवसर पर जयपुर महिला अध्यक्ष सविता गुर्जर कविता गुर्जर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य लक्ष्मण चोपड़ा अधिशासी अधिकारी जितेंद्र मीणा कृषि मंडी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा, नगर पालिका पार्षद विक्रम सांवरिया, दयाराम कुंडेरा, शौकीन गुर्जर ,ममता मीणा ,अमजद हुसैन मांगीलाल बेरवा ,निर्मल नैनीवाल रफीक खान, आसिफ खान ,सत्यनारायण शर्मा, पवन सांवरिया, तौसीफ अहमद ,हनुमान सैनी राकेश मामोडिया सहीत जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *