चाकसू: विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने आज वार्ड नंबर 30 में स्थित डाक बंगला के पास कार्यालय अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड चाकसू के भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अब्दुल हमीद खोकर, जयपुर जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष कविता गुर्जर ,कृषि मंडी पूर्व उपाध्यक्ष अवध शर्मा ,लक्ष्मण चोपड़ा सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि इस भवन को बने हुए काफी समय हो गया था जिसका लंबे इंतजार के बाद आज उद्घाटन हुआ इसके पश्चात डाक बंगला में चल रहा है यह कार्यालय अब जल्द ही अपने नवीन भवन में शिफ्ट हो जाएगा।

