स्वस्थ शरीर,खुशहाल मन एवं निरोगी काया से ही आत्म कल्याण से राष्ट्र कल्याण संभव – डॉ. विक्रम

स्वस्थ शरीर,खुशहाल मन एवं निरोगी काया से ही आत्म कल्याण से राष्ट्र कल्याण संभव - डॉ. विक्रम

जयपुर। रोटरी क्लब पिंक सिटी जयपुर के तत्वावधान में शहर के श्याम नगर स्थित आनंद विला में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित एक विशेष सत्र “फिटनेस-मंत्रा” का आयोजन किया गया। जो पूर्ण रूप से नि:शुल्क था। रोटरी क्लब 2023-24 के नामित अध्यक्ष डॉ.प्रभुदयाल पारीक ने बताया कि योगाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सक, आरोग्य विहार धाम के संचालक डॉ. विक्रम मेनारिया उक्त सत्र के मुख्य वक्ता थे।

“फिटनेस-मंत्रा” योगा सेशन में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों को स्वस्थ शरीर, खुशहाल मन एवं निरोगी काया कैसे हो?इसके बारे में विस्तार से टिप्स डॉ. मेनारिया द्वारा दिए गए। डॉ.मेनारिया ने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यम, नियम आसन,प्राणायाम से आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए किस प्रकार धारणा,ध्यान एवं समाधि तक सहजतापूर्वक पहुँच सकते हैं।

रोटरी क्लब के नामित अध्यक्ष डॉ.पारीक ने बताया कि रोटरी क्लब पिंक सिटी के मुख्य संरक्षक रोटेरियन ओम प्रकाश मोदी मुख्य अतिथि थे। जबकि अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने की। फिटनेस मंत्रा योग सेशन के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों को गायत्री मंत्र के साथ ध्यान का विशेष अभ्यास कराया गया एवं कल्याण मंत्र के साथ सेशन का समापन दिया गया। स्वागत भाषण रोटरी क्लब के नामित अध्यक्ष डॉ.प्रभुदयाल पारीक द्वारा दिया गया एवं आभार क्लब सचिव राज नारायण वर्मा ने प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *