Headlines

‘ज्ञान का महासागर’ है पौराणिक कथाएं, फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर का वर्चुअल वेबिनार

जयपुर : फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की ओर से बुधवार को ‘वीमन लीडर्स ऑफ एंसेंट टाइम्स’ विषय पर वेबिनार हुआ। वेबिनार में प्रसिद्ध नाटककार, निर्माता, निर्देशक और प्रमोटर अतुल सत्य कौशिक ने संबोधित किया। उन्होंने गंगा, द्रौपदी, सूर्पनखा के परिवारों के साथ संबंध प्रबंधन को और खूबसूरती से समझाया।

ये प्राचीन नेता साहस, स्वीकृति और सम्मान के प्रतीक थे। सूर्पणखा पहली प्राचीन नारीवादी थीं, जिन्होंने यह सवाल उठाया कि लोग देवी-देवताओं को सुंदर और भव्य क्यों मानते हैं। सुंदरता भीतर होनी चाहिए। वे अपने-अपने क्षेत्र में कितने बुद्धिमान तेज थे।

आत्म सम्मान सुख और संतोष की कुंजी है। हमें लोगों को वैसे ही स्वीकार करना चाहिए, जैसे वे हैं। इस मौके पर चेयरपर्सन मोनिका कोठारी जैन ने पौराणिक कथाओं को ‘ज्ञान का महासागर’ करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *