जयपुर। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने BVG घूसकांड पर भाजपा का अगला एक्शन क्या होना चाहिए। इसी रणनीति को तय करने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को दिल्ली बुलाया हैं। पूनिया आज दोपहर में ही दिल्ली गए हैं।
पूनियां दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा समय मिला तो भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। पूनियां ने प्रभारी अरूण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, अर्जुनराम मेघवाल आदि से भी मुलाकात की।
RSS पदाधिकारियों से भी होगा विचार विमर्श
इसके अलावा झंडेवालान स्थित RSS मुख्यालय पर संघ के प्रमुख पदाधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे,क्योंकि इस प्रकरण में संघ के क्षेत्रिय प्रचारक निम्बाराम को आरोपी बनाया गया है। संघ की प्रतिष्ठा ही इस मामले में सबसे अधिक दांव पर लगी हुई है। इस बीच दिल्ली गए पूनियां का इस प्रकरण में बयान भी आया है जिसमे कहा गया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में राष्ट्रवादी संगठन व भाजपा के खिलाफ षड्यंत्र किये जा रहे हैं, जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।
पूनियां ने कहा कि लोकतंत्र की बातें करने वाले गहलोत सरकारी संस्थाओं व मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो सरकार के कमजोर व डगमगाने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, प्रदेश की जनता इस कृत्य के लिये इनको कभी माफ नहीं करेगी उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के आपसी झगड़े, मंत्रिमंडल विस्तार व राजनैतिक नियुक्तियों से ध्यान भटकाने व दिल्ली में बैठे कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिये गहलोत राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, जो इनकी कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है।
