जयपुर। विराट नगर से कांग्रेस विधायक इन्द्रराज गुर्जर को अस्वस्थ होने पर SMS हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। गुर्जर को गले मे संक्रमण व बुखार है। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी को जैसे ही पता चला वे मिलने SMS हॉस्पिटल पहुंचे। उनके साथ विधायक अमीन कागजी और रफीक खान भी थे। कांग्रेस के इन नेताओं ने ICU में भर्ती विधायक इंद्राज गुर्जर की कुशलक्षेम पूछी।
Concerned about the health of Congress MLA Indraj Gurjar ji, who has been admitted to SMS hospital. I wish him good health. May he get well soon. @IndrajGurjarinc
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 9, 2021
वरिष्ठ चिकित्सकों से भी विधायक इंद्राज के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। डॉ. जोशी ने उचित इलाज के संबंध में चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर गुर्जर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी भी गुर्जर की कुशलछेम पूछने अस्पताल पहुंचे। इन्द्रराज पायलट समर्थक माने जाते हैं।
विराटनगर विधायक श्री @IndrajGurjarinc जी की अस्वस्थता के समाचार प्राप्त हुए हैं। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) September 9, 2021
