जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज उन्हें श्रद्धा से याद किया गया। पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई जा रही है।
मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में शिरकत की। इस अवसर पर हवामहल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से जरूरतमंदों में मास्क, दवाइयाँ और भोजन वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम वार्ड 17 और 18 की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य सचेतक डॉ जोशी ने खुद जरूरतमंदों को मास्क, दवाइयाँ और भोजन के पैकेट वितरित किए।
