चंडीगढ़: पंजाब में मोगा के पास गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान (MiG-21) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के वक्त विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई। ये जानकारी भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर दी है।
कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
अधिकारियों ने बताया कि विमान ने सूरतगढ़ से नियमित उड़ान भरी थी, जब मोगा में एक गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘कल रात पश्चिमी सेक्टर में आईएएफ का बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आईएएफ घटना पर शोक व्यक्त करता है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
A Court of Inquiry has been ordered to ascertain the cause of the accident.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 21, 2021
