जयपुर: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए जयपुर में चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ भागने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने संदेह के आधार पर मकानों की तलाशी भी ली। इनके पास से 193 पव्वे शराब के बरामद किए है।
डीसीपी वेस्ट ऋचा तोमर ने बताया कि दीपक सांसी (21) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ऐलनाबाद सिरसा हरियाणा, संजय कुमार पुत्र पप्पू मालावत निवासी बढारणा विश्वकर्मा जयपुर, पूजा मालावत पत्नी विष्णु मालावत निवासी प्लॉट अशोक विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। दीपक सांसी अभी आकेड़ा डूंगर में किराए पर रहता है और पूजा मालावत भी बढारणा में किराए पर रहती है।
जयपुर जिले की वेस्ट पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई। पहले हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों व फरार अपराधियों की लिस्ट बनाई गई। पुलिस की टीमों ने सुबह 4 बजे बदमाशों के घरों पर दबिश दी। कई बदमाशों के मकानों पर सर्च किया गया। कई बदमाश मकान पर नहीं मिले तो कई के मकान में अवैध शराब मिले। दीपक, पूजा, संजय के घर से 193 पव्वे शराब के मिले है। हालांकि पुलिस के चेकिंग अभियान में बड़े बदमाश नही मिल सके।
