Headlines

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, केंद्र की नाकामी का परिणाम – हनुमान बेनीवाल

कश्मीर फाइल फिल्म को टैक्स फ्री करने व कश्मीर को आतंकवाद मुक्त करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की सांसद हनुमान बेनीवाल ने

जयपुर : RLP के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा की केंद्र समय रहते सचेत होकर यूक्रेन से भारत के छात्रों का रेस्क्यू कर लेती तो आज हजारों जाने संकट में नही आती। सांसद ने कहा अब तक 2000 से भी कम छात्रों को वहां से भारत लाया गया जबकि यूक्रेन के अलग अलग हिस्सों में 20 हजार से ज्यादा छात्र राजस्थान सहित अन्य राज्यों के है।

सांसद ने कहा वहां भारत के एक छात्र की मृत्यु हो जाना भी केंद्र की नाकामी का हिस्सा है क्योंकि सरकार उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में चुनाव में व्यस्त थीं और केंद्र ने युक्रेन में फंसे भारत के छात्रों के जीवन से ज्यादा महत्पूर्ण चुनावो को समझा। बेनीवाल ने कहा हालात बिगड़ने के बाद युक्रेन के सीमावर्ती देशों में केंद्र के कुछ मंत्रियों को भेजकर दिखावा करने से बेहतर होता सरकार समय पर वहां से सभी छात्रों को भारत लेकर आ जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *