जयपुर। राजस्थान संस्कृत अकादमी एवं राजस्थान संस्कृत संसद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15 नवंबर से पंद्रह दिवसीय हस्तरेखा प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया जा रहा है। राजस्थान संस्कृत अकादमी के प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त, जयपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का ऑनलाइन पंजीकरण राजस्थान संस्कृत अकादमी की वेबसाइट www.rajasthansanskritacademy.com पर 14 तारीख को शाम 6:00 बजे तक किया जा सकता है।
प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम योग्यता उच्च माध्यमिक आवश्यक होगी । यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण ऑफलाइन मोड़ पर गणगौरी बाजार ,जयपुर स्थित वैदिक हेरिटेज एवं पांडुलिपि शोध संस्थान’ वीरेश्वर भवन’ में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के मूल्यांकन के बाद राजस्थान संस्कृत अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रोजगारोन्मुखी होने के साथ अनादिकाल से प्रचलित भारतीय हस्तरेखा विज्ञान का संरक्षण और संवर्धन भी है। प्रशिक्षण के संयोजन का दायित्व राजस्थान संस्कृत संसद के महामंत्री अंशुमन शास्त्री को सौंपा गया हैं।
