जयपुर। मिलावट के खिलाफ महाअभियान के तहत आज स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने आकेड़ा डूंगर स्थित एक मसाला फैक्टरी पर छापा मार 4767 किलो पिसा हुआ मसाला सीज किया। डॉ के. के. शर्मा, आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने बताया कि स्वास्थ विभाग के केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो ने ओम मसाला पिसाई केन्द्र आकेड़ा डूगर, वी. के. आई., जयपुर पर मिलावटी मसालो पर कार्यवाही की और मौके से हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर का एक -एक नमूना लिया गया तथा 4767 किलो पिसा हुआ मसाला सीज किया।
कार्यवाही के दौरान धनिया के डंठल के 20 बेग जिनमे 400 किग्रा डंठल भरे हुए थे जो एक पिकअप वाहन से आये थे, उन्हें भी सीज किया गया। ओम मसाला पिसाई केन्द्र के मालिक उमेश सैनी ने मसाला सोंखिया ट्रेडिंग कम्पनी का होना बताया जिसके मालिक राजेश कुमार संखिया को मोके पर बुलाकर नमूनीकरण की कार्यवाही की गई।
