Headlines

जयपुर में गला काटकर युवती की हत्या, 150 मीटर दूर मेड़ पर मिली लाश

जयपुर में गला काटकर युवती की हत्या, 150 मीटर दूर मेड़ पर मिली लाश

जयपुर: घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर युवती की लाश मिली है। किसी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। बुधवार रात 8 बजे तक वह घर में ही थी। उसके बाद किसी ने उसको नहीं देखा। आधी रात के बाद भाई-पिता घर आए तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पिता को घर से थोड़ी ही दूरी पर कंटीली तारों के बीच मेड़ पर बेटी का शव दिखा। तब पुलिस को सूचना दी गई। यह मामला जयपुर ग्रामीण के पावटा का है।

प्रागपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती की 5 महीने पहले सगाई हुई थी। मंगेतर किसी दूसरी युवती को लेकर भाग गया। इसके बाद युवती के परिवार ने शादी तोड़ दी थी। युवक शादी का दबाव बना रहा था।

जयपुर में गला काटकर युवती की हत्या, 150 मीटर दूर मेड़ पर मिली लाश

जयपुर ग्रामीण एएसपी सुमित गुप्ता ने बताया कि डोडा वाली ढाणी की रहने वाली मनीषा मीणा (19) का शव मिला है। वह राजकुमार मीणा की बेटी थी। मनीषा का एक बड़ा भाई मनोज है। वो 2 बहनें हैं। मनीषा से एक छोटी बहन है। वह बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। उसके पिता और भाई शादी का डीजे का बिजनेस करते हैं। दोनों बुधवार दोपहर किसी प्रोग्राम में गए थे। रात करीब 12 बजे बड़ा भाई मनोज घर पहुंचा। वह कमरे में गया तो मनीषा नजर नहीं आई। भाई-बहन एक ही कमरे सोते थे। मां दूसरे कमरे में सो रही थी। फिर भाई पिता ने बेटी को ढूंढने लग गए। घर से थोड़ी दूर ही बेटी का शव दिखा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *