जयपुर। मिस पीयू चौहान को दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड 2021 से नवाजा गया है। यह पुरस्कार इन्हें डांस और नृत्य के प्रति समर्पण को देखते हुए दिया गया है। मिस पीयू चौहान जिन्हें इंडियन शकीरा के नाम से भी जाना जाता है, फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बावजूद, कड़ी मेहनत और लगन से इन्होंने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कई कॉरपोरेट के साथ, और साउथ में शो किए हैं। मिस चौहान को इससे पूर्व 2018 में भी दादा साहेब फाल्के आईकन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
उनका कहना है कि काम ही ईश्वर। इस अवसर पर , फग्गन सिंह कुलस्ते राज्य मंत्री ग्रामीण विकास और स्टील , डा. गोपाल शेट्टी एमपी उत्तर मुंबई , गुरुजी कुमार स्वामी, ऑर्गेनाइजर कल्याण जी आदि उपस्थित थे।
