शारदीय नवरात्र में गायत्री महायज्ञ की धूम

- गायत्री परिवार के आयोजन में उत्साह से भागीदारी कर रही जनता

0
638
Gayatri Mahayagya celebrated in Shardiya Navratriशारदीय नवरात्र में गायत्री महायज्ञ की धूम

जयपुर। शारदीय नवरात्र में गायत्री परिवार की ओर से राजधानी में बड़ी संख्या में गायत्री यज्ञोंं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से आहुतियां अर्पित कर रहे हैं। प्रतापनगर के यूनिट टॉवर में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में स्थानीय लोगों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। यूनिक टॉवर के अध्यक्ष मनोहर केशवानी, सरदार सिंह, प्रवीण सिंह एवं अन्य ने प्रारंभ में वेदमाता गायत्री, पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी शर्मा का पूजन किया।

व्यासपीठ से गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक रणवीर सिंह चौधरी ने यज्ञ का संचालन करते हुए यज्ञ और गायत्री महामंत्र का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि गायत्री सद्ज्ञान और सद्बुद्धि का महामंत्र है। गायत्री मंत्र के जप से विवेक जाग्रत होता है। वहीं यज्ञ सत्कर्म करने की प्रेरणा देता है। सारी सृष्टि का संचालन यज्ञीय भाव से ही हो रहा है। दिनेश आचार्य और धर्मेंद्र सोलंकी ने गुरू वंदना के बाद होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से, जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से…जैसे प्रज्ञागीतों की सरस प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर जन्मदिन, अन्नप्राशन, विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न करवाए गए।

Gayatri Mahayagya celebrated in Shardiya Navratriशारदीय नवरात्र में गायत्री महायज्ञ की धूम

वहीं, विद्याधरनगर सेक्टर छह के चंद्रमौलेश्वर महादेव पार्क में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। व्यासपीठ से गायत्री कचोलिया ने संगीतमय यज्ञ करवाते हुए यज्ञीय संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान किया। विजयश्री भारद्वाज ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की।

रामेश्वरधाम के गौड़ विप्र भवन में गायत्री महायज्ञ आयोजित
गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा की ओर से रामेश्वरम् धाम कॉलोनी के गौड़ विप्र भवन में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। सर्व समाज के कई लोगों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। व्यासपीठ से महेन्द्र कुमार ने यज्ञ का संचालन करते हुए कहा कि भगवान की बनाई दुनिया को सुंदर बनाने में हमें अपना श्रम, मनोयोग, धन और पुरूषार्थ लगाना चाहिए। स्वयं का सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है। हम बदल जाएंगे तो दुनिया अपने आप बदल जाएगी। भगवान सहाय ने वह शक्ति हमें दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं… होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से, जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से…जैसे प्रज्ञागीतों की सरस प्रस्तुतियां दीं।

Gayatri Mahayagya celebrated in Shardiya Navratriशारदीय नवरात्र में गायत्री महायज्ञ की धूम

श्री गौड़ विप्र समाज, जयपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा (राधे कलेक्शन) हरीश शर्मा (शर्मा पनीर उद्योग) सुशील भारद्वाज, सुनीता भारद्वाज, रिछपाल पारीक, ललित भट्ट, उमाशंकर खंडेलवाल, विनीत शर्मा, लक्ष्य शर्मा सहित अन्य ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। श्री गौड़ विप्र समाज, जयपुर के अध्यक्ष सुधीर शर्मा के अनुसार रामेश्वरम् धाम कॉलोनी स्थित गौड़ विप्र भवन में हर रविवार को सुबह सवा आठ बजे निशुल्क गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसमें कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here