जयपुर: बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में 37 पैसे की और डीजल की कीमतों में भी 38 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू होने के बाद जयपुर में 1 लीटर डीजल 106 रुपए 47 पैसे, जबकि पेट्रोल 115 रुपए 21 पैसे की कीमत पर पहुंच गया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा जब एक महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 20 बार बढ़ोतरी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। एक ओर कच्चे तेल की मांग बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर इसकी सप्लाई का सही इंतजाम नहीं है। इसी वजह से कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई।