Headlines

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 12 सितम्बर को होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा

Free travel facility to the candidates in the Rajasthan Staff Selection Board's examination to be held on September 12 | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 12 सितम्बर को होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2021-22 की पालना के क्रम मे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) की संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के लिये दिनांक 12 सितम्बर, 2021 को साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे परीक्षार्थीयों को परीक्षा केन्द्र आने तथा वापस जाने के लिए निःशुल्क यात्रा की अनुमति प्रदान की गई है।

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से सभी मुख्य प्रबन्धको को पाबन्द किया गया है कि कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) की संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 12 सितम्बर, 2021 के लिए साधारण एवं दु्रतगामी बसों में दिनांक 11.09.2021 को 00.00 बजे से 12.09.2021 को 10.00 बजे तक तथा वापसी के लिए 12.09.2021 को अपरान्ह 12.00 बजे से दिनांक 13.09.2021 को 24.00 बजे तक परीक्षार्थीयों को आने व जाने की सुविधा प्रवेश पत्र (Admit Card) के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करावें।

परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापिस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर एक से अधिक कनेक्टींग बस का उपयोग कर सकेंगे। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, यात्रा के दौरान मास्क की पालना पूर्णरूप से करनी होगी। हैण्ड सेनीटाइजर साथ में रखने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *