Headlines

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्रसिंंह भी पायलट के पक्ष में उतरे, कहा- जो वादे किए है पूरे करने चाहिए

जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मनाकर प्रियंका गांधी से मिलवाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री और असम राज्य के कांग्रेस के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सचिन पायलट को किए गए वादे पूरे करने चाहिए। मुझे सीधे तौर पर तो जानकारी नहीं है, लेकिन जहाँ तक मुझे जानकारी है सचिन भी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकर्ता और विधायकों के लिए पार्टी हाईकमान से कुछ बातें हुई होंगी। उनको ही पूरा कराने की कहते हैं। यह सही भी है कि पार्टी हाईकमान की ओर से किए गए वादे पूरे करने चाहिए, ताकि वे भी अपने कार्यकर्ताओं को संतुष्ट कर सकें।

मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस बारे में अधिक जानकारी तो सचिन खुद या पार्टी के प्रभारी नेता दे सकते हैं। मुझे यही लगता है कि सचिन अपने कार्यकर्ता व विधायकों को उचित सम्मान देने के लिए हाईकमान से जो बातें हुई उसे पूरा करने की तो सचिनकहते हैं। मैं खुद भी कहता हूं कि राजनीतिक नियुक्तियां अविलम्ब की जानी चाहिए, ताकि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सचिन से घनिष्ठ पारिवारिक रिश्ते हैं। पायलट ने कुछ बातें उठाई हैं तो बुरा मानने की कोई बात नहीं है। वे अपनी बात उठा सकते हैं।

Read More : पायलट का आधी रात को भाजपा पर पलटवार: बेकार की बयानबाजी की जगह खुद की हालत देखें

भाजपा के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने भी पिछले दिनों अपनी बात रखी थी। मैं खुद हेमारामजी के साथ 10 साल विधायक रहा हूं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने साथ ही कहा कि भले ही भाजपा नेता कितनी भी कोशिश कर ले राजस्थान की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कोरोना प्रबंधन के लिए गहलोत सरकार की तारीफ भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *