नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने यूपी कैडर के आईएएस अफसर (सेवानिवृत) अनूप चंद्र पांडे को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। अनूप चंद्र 1984 बैच के IAS अफसर रहे हैं, साथ ही उन्हें 37 साल की भारतीय प्रशासनिक सेवा का अनुभव है। कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति ने 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पांडेय को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है।
सुनील अरोड़ा का कार्यकाल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के रूप में 12 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद से ही निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था। सुशील चंद्रा CEC हैं, जबकि राजीव कुमार अन्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बनने वाले अनूप चंद्र 2019 अगस्त महीने तक पद पर रहे थे। वहीं इन दिनों एनजीटी में यूपीनिगरानी समिति के मौजूदा सदस्य भी रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अनूप उत्तर प्रदेश सरकार में कई बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
UP cadre IAS officer (retired) Anup Chandra Pandey appointed as Election Commissioner pic.twitter.com/UmpfKM6XB0
— ANI (@ANI) June 8, 2021
अनूप चंद्र पांडेय उत्तर प्रदेश में 37 साल तक अलग-अलग पदों पर रहे हैं। 29 अगस्त 2019 को वो यूपी के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए थे। अनूप पांडे कई मंडलों के कमिश्नर रह चुके हैं तो वहीं कई जिलों के डीएम भी रह चुके हैं।
