नई दिल्ली:स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने खालिस्तानी को शहीद बताने वाले पोस्ट के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है।उन्होंने कहा कि यह वॉट्सऐप पर आया एक फॉरवर्ड मैसेज था, जिसे जल्दबाजी में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की गलती हो गई।
इस बार वह अपने एक पोस्ट को लेकर विवाद में पड़ गए। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मारे गए खालिस्तानी को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद बताया है। हरभजन अपने इस पोस्ट को लेकर ट्रेंड भी होने लगे।
ट्वीट कर भज्जी ने माफ़ी मांगी
हरभजन ने अपने माफीनामे में लिखा, ‘मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह एक वॉट्सएप पर आया फॉरवर्ड मैसेज था जिसे मैंने बिना जांच किए जल्दबाजी में पोस्ट कर दिया।यह मेरी गलती है जिसे मैं स्वीकार करता हूं। किसी भी तरह से उस पोस्ट के विचारों और उसमें लगी तस्वीर के लोगों से मेरी सहमति नहीं है। मैं एक सिख हूं जो भारत के लिए लड़ेगा ना कि देश के खिलाफ।
My heartfelt apology to my people..?? pic.twitter.com/S44cszY7lh
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 7, 2021
उन्होंने आगे लिखा, ‘देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगता हूं। कोई भी देशविरोधी या मेरे देशवासियों के खिलाफ काम करने वाले संगठन का मैं समर्थन नहीं करता हूं और ना ही कभी करूंगा। मैंने देश के लिए 20 साल तक खून-पसीना बहाया है और मैं एंटी-इंडिया जैसे किसी भी बात का समर्थन कभी नहीं करूंगा।’
