जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के पोस्टरों से फोटों गायब होने को लेकर चल रही सियासी राजनीति पर पार्टी में अपने विरोधियों पर बड़ा हमला बोला और कहा कि पोस्टर और कागजों में मेरी शक्ल देखने से कुछ होने जाने वाला नहीं है मुझे तो लोगों के दिलों में राज करना है।
राजे ने झालावाड़ व बारां दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब मैं पहली और दूसरी बार मुख्यमंत्री बन कर गांव में गई थी तो लोगों ने जगह-जगह पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए थे। तब उनको कहा था कि यह सब उतारो। पोस्टर को लगाकर आप लोगों ने मुझे बढ़ाया नहीं ।मेरा काम वह होना चाहिए जो लोग हमेशा याद रखें। राजे ने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि आज भी लोग याद करते हैं लोगों के दिल में मेरी जगह है।उससे बड़ा मेरा सौभाग्य क्या हो सकता है। पोस्टर से मुझे क्या मिलने वाला है। जब हर एक आदमी मुझे याद करेंगे तो उससे बड़ी बात क्या हो सकती है। मैं दिल में राज करना चाहती हूं पोस्टर में नहीं। यही मेरी कोशिश है और यही मेरा उद्देश्य रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, जब मैं राजनीति में आई थी तब राजमाता ने बताया था कि हाथ की अंगुलियां पांच है लेकिन कभी एक समान नहीं होती है।जब आप गांव में जाओगे तो यह हुलिया अलग अलग होने के बाद भी आपको सबको प्रेम से हाथ जोडऩे का काम करना होगा। राजनीति ही सब कुछ नहीं होता है। जब आप लोग अपनाते हो तब ही राजनीति पैदा होती है, उसमें से वोट पैदा होते हैं इसलिए अगर किसी का दुख दर्द होता है तो अपने को गले लगाकर उसके जख्म भरने का काम करने की जरूरत है।
