Headlines

भीलवाड़ा में ढही खदान, 7 मजदूरों की मौत, ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा जिले के आसीन्‍द थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। यहां अवैध खदान ढहने से 3 महिलाओं सहित‍ 7 मजदूर मलबे में दबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा। मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। साथ ही उन्हें अस्पताल पहुंचाने के प्रयास किए गए, लेकिन घटना के दौरान दबे सातों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी हुई है।

ऐसे घटित हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार आसीन्‍द थाना क्षेत्र के लाछूड़ा गांव में नूर मोहम्‍मद के खेत में अवैध र्क्‍वाटज निकालने की खान संचालित हो रही थी। इसे संग्राम सिंह नाम का व्‍यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर इस गहरी खान में खुदाई के दौरान अचानक ये ढह गई, जिसमें 3 महिलाओं समेत 4 पुरुष दब गए। बाद में उनकी मौत हो गई। खान में दबने वाले मजदूर के नाम कन्‍हैया भील, प्रहलाद भाट, गणेश भील, धर्मा भाट और महिला मजदूर हिंगला भाट, मीना भील और एक अन्‍य मीना भील बताया गया है।

भीलवाड़ा में ढही खदान, 7 मजदूरों की मौत, ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों का कहना, जानकारी देने के बाद भी प्रशासन ने अवैध खनन पर नहीं दिया ध्यान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के बाद से वहां जमा लोगों ने विरोध भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन के बारे में कई बार शिकायत की गयी थी लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्‍यान नहीं दिया। आज यह खान ढहने की दुर्घटना हो गयी। अभी मौके पर आसीन्‍द के उपखण्‍ड अधिकारी सीएल शर्मा की अगुवाई में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन ने खदान में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर 50 से 80 फीट की गहराई में दबे बताए जा रहे हैं। JCB से मलबा बाहर निकालने में दिक्कत आ रही है। अब पोकलेन मशीन मंगवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *